Sunday, 24 April 2022

केंद्रीय विद्यालय भेल, जगदीशपुर में पुस्तक दिवस और कॉपीराइट दिवस का आयोजन

आज दिनांक 03 अप्रैल 2022 को केंद्रीय विद्यालय भेल, जगदीशपुर में पुस्तक दिवस और कॉपीराइट दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया ।
कार्यक्रम में विद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया ।पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन प्राचार्य महोदय ने फीता काटकर किया । विद्यालय के सभी कक्षाओं के छात्र पुस्तक  प्रदर्शनी में भाग लिए और लाभान्वित  हुए।प्रार्थना सभा में विद्यालय के पुस्तकालय  अध्यक्ष मुशीर अहमद खान ने पुस्तक दिवस के औचित्य पर प्रकाश डाला ।आपने कहा कि पुस्तकें मनुष्य की सबसे अच्छी दोस्त हैं ।जीवन में सफलता के लिए पुस्तकों से लगाव बहुत जरूरी है ।पुस्तकें व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारती हैं ।विचार को परिपक्व करती हैं और संकट के क्षणों में समाधान का रास्ता दिखाती हैं।  सर ने कहा कि जितना इंसानों ने दुनिया पर हुकूमत नहीं की है उससे भी कहीं ज्यादा हुकूमत पुस्तकों ने  की है। आज समय बदला है लोगों की रोज पुस्तकें पढ़ने की अपेक्षा ज्यादा समय  इंटरनेट पर गुजारने की रही है ।पुस्तकालय का भी रूप बदला है आज ई बुक्स  का प्रचलन बढ़ा है ।सर ने छात्रों को प्रेरित किया कि आप इंटरनेट के माध्यम से भी दुनिया की बहुचर्चित एवं प्रेरक पुस्तकों का लाभ ई बुक के माध्यम से ले सकते हैं ।प्राचार्य महोदय ने पुस्तक दिवस पर सभी छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं ज्यादा से ज्यादा पुस्तक पढ़ने के लिए प्रेरित किया ।
 कार्यक्रम को आयोजन कराने में विशेष भूमिका मुशीर अहमद खान का  एवं अन्य शिक्षकों का रहा । कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु उत्तम प्रयास के लिए प्राचार्य महोदय ने शिक्षकों और छात्रों की सराहना की।











Monday, 4 April 2022

केंद्रीय विद्यालय भेल जगदीशपुर में पुस्तकोपहार कार्यक्रम का आयोजन ।छात्रों को मिली निशुल्क पुस्तकें

आज दिनांक 2 अप्रैल 2022 को केंद्रीय विद्यालय भेल जगदीशपुर में पुस्तकोपहार कार्यक्रम संपन्न हुआ । यह कार्यक्रम केंद्रीय विद्यालय संगठन की महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें छात्र विगत शैक्षिक सत्र की अपनी पुस्तकें अपने कनिष्ठ छात्रों को उपहार स्वरूपप्रदान करते हैं। इस कार्य से छात्रों को निशुल्क पुस्तकें उपलब्ध हो जाती है साथ ही राष्ट्र की संपत्ति और पर्यावरण संरक्षण भी होता है क्योंकि नई पुस्तके ना लेने से अंततः बहुत सारे वृक्ष भी कटने से बचते हैं और अभिभावकों का खर्च भी कम होता है। साथ ही पुस्तके अपने पढ़ने, पाठक प्राप्त करने के उद्देश्य में भी सफल होती हैं।बिना पाठक के पुस्तक निरर्थक होती हैं। केंद्रीय विद्यालय भेल जगदीशपुर के छात्रों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । विद्यालय प्राचार्य श्री अशोक कुमार सिंह जी के नेतृत्व एवं विद्यालय के पुस्तकालय डॉ.मुशीर अहमद खान के प्रयास से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग किया और अपनी पुस्तकें पिछली कक्षा के छात्रों को सहर्ष प्रदान किया। इस कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए प्राचार्य ने सभी शिक्षकों को धन्यवाद प्रेषित किया