साम्प्रदायिक सद्भाव अभियान सप्ताह
केंद्रीय विद्यालय भेल जगदीशपुर में संप्रदायिक सद्भाव अभियान सप्ताह का आयोजन 19 नवंबर से लेकर 25 नवंबर तक विद्यालय में किया गया। संप्रदायिक सद्भाव अभियान के अंतर्गत विद्यालय में विभिन्न प्रकार के आयोजन किए गए जिसमें से निबंध लेखन, वाद- विवाद प्रतियोगिता और साम्प्रदायिक सद्भाव के विषय पे संगोष्ठी का आयोजन प्रमुख है। 19 नवंबर को संप्रदायिक सद्भाव सत्ता के शुरुआत में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों और शिक्षकों की भागीदारी प्रमुख रूप से रही। संगोष्ठी में देश मे संप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए विषय पे विभिन्न शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए, इस संगोष्ठी में ये निकल कर आया की देश की तरक्की के लिए संप्रदायिक सद्भाव बनाए रखना बहुत जरूरी है, इस संगोष्ठी के तहत बच्चों को आपसी भाईचारा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। सांप्रदायिक सद्भाव अभियान सप्ताह के अंतर्गत एक वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कई छात्र-छात्राओं ने अपनी भागीदारी उपस्थित कराई इसी सप्ताह में केंद्रीय विद्यालय भेल जगदीशपुर में चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें कई छात्रों ने सांप्रदायिक सद्भाव के विषय पर अपनी कला द्वारा यह प्रदर्शित किया कि देश में क्यों संप्रदायिक सद्भाव जरूरी है। संप्रदायिक सद्भाव के अंतर्गत सप्ताह के आखिरी दिन यानी कि 25 नवंबर 2022 को स्टिकर के माध्यम से फंड एकत्रित किया गया।
No comments:
Post a Comment